Type Here to Get Search Results !

बेवा से किया प्यार,कोर्ट मैरिज का दिया आवेदन फिर डेट पर मुकर गया शोहदा

पनागर व अधारताल थाना में दैहिक शोषण की शिकार दो महिलाएं पहुंची 

जबलपुर। प्यार, रेप और धोखा में फसी दो महिलाओं ने पुलिस थानों में दैहिक शोषण की एफआईआर दर्ज कराई है। पनागर निवासी विधवा महिला को एक युवक ने प्यार के जाल में फसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शोहदे ने दिखाव के लिए कलेक्ट्रेट में कोर्ट मैरिज का आवेदन दिया और तय डेट पर विवाह करने नहीं पहुंचा। इसी तरह अधारताल निवासी 35 वर्षीय महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि भरतीपुर निवासी जितेंद्र सोनकर ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया और अब शादी करने में आना-कानी कर रहा है। पनागर निवासी 45 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विधवा है और चाय-पान का ठेला चलाकर अपना जीवन यापन करती है। कुछ वर्ष पूर्व नरेंद्र केवट नाम का व्यक्ति उसके टपने पर आने-जाने लगा जिससे अच्छी जान-पहचान हो गई। दोस्ती बढ़ने के बाद नरेंद्र ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है, उसकी इस बात पर महिला ने भी हामी भर दी। इसके बाद नरेंद्र ने महिला के घर जाकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। महिला जब भी उससे शादी की बात कहती वह टाल देता। दबाव बनाने के बाद 5 अप्रैल 2022 को नरेंद्र ने कलेक्ट्रेट में शादी के लिए आवेदन दिया। शादी के लिए 11अप्रैल की डेट अलॉट हुई। इस दिन समय पर महिला तो कलेक्ट्रेट पहुंच गई, लेकिन नरेंद्र नहीं पहुंचा। महिला ने कलेक्ट्रेट से कई मर्तबा नरेंद्र को कॉल किया, लेकिन उसने कॉल अटेंड नहीं किया, जिससे पीड़िता उसके इरादे भांप गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.