विजयनगर के मकान मालिक का लड़का गिरफ्तार
जबलपुर। विजयनगर में एक मकान में किराए से रहने वाली लड़की के साथ मकान मालिक के लड़के ने प्रेम संबंध बनाए और उसे तिलवारा स्थित रिसॉर्ट ले जाकर उसके साथ रेप कर दिया। नर्सिग की पढ़ाई कर रही लड़की ने पुलिस को बताया कि मकान मालिक के बेटे आयुष ने उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। तिलवारा पुलिस के मुताबिक युवती विजय नगर क्षेत्र में किराए से रहकर नर्सिग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। मकान मालिक का बेटा आयुष ने उसे प्यार के झांसे में फंसाया और घुमाने के बहाने तिलवारा स्थित रिसोर्ट ले गया। वहां शादी की बात कहते हुए उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करते हुए रेप किया। इसके बाद उक्त रिसोर्ट में वह कई बार ले गया। इसके बाद आयुष ने शादी करने से इंकार कर दिया और मकान खाली करने की धमकी देने लगा। पुलिस का कहना है कि रेप का मामला दर्ज करने के बाद युवती के मोबाइल फोन के मैसेज व चैटिंग आदि की जांच की जा रही है।
