Type Here to Get Search Results !

श्रीकृष्ण के जन्म पर जयकारों से गूंजा पंडाल, त्रिमूर्ति नगर में नंद उत्सव पर झूमे भक्त

मनुष्य के जीवन में अच्छे-बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं: पं अखिलेश त्रिपाठी
जबलपुर। श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर त्रिमूर्ति नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्म होते ही भक्त जमकर झूमे। कथा प्रवाचक पं. अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, जेल के ताले टूट गए, पहरेदार सो गए, वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए, प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते हैं। नंद बाबा के घर जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गईं। उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान मनुष्य योनी में जन्म लेकर दुख: में भी सुखी जीवन जीने की सीख देते हैं। यदि हम नारायण की सेवा में रहते हुए न्याय, सत्य व सद्मार्ग पर चलेंगे तो यह निश्चय मानिए कि हमारा घर-परिवार भी फलेगा-फूलेगा। घर में हमेशा सुख-शांति और लक्ष्मी का बास होगा। जन्मोत्सव में श्रीकृष्ण का पूजन पंडित राजीव द्विवेदी, सविता चौरसिया, मालती दुबे, शीला पांडे सहित आनंद महिला मंडल की सभी सदस्यों ने किया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.