Type Here to Get Search Results !

चिकित्सा सेवा में संवाद से ही बढ़ेगा समाज का विश्वास : सौरभ बड़ेरिया

बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हास्पिटल द्वारा ‘संवाद’ परिचर्चा का आयोजन
जबलपुर। चिकित्सा के क्षेत्र और समाज के बीच उत्पन्न अविश्वास को कम करने के उद्देश्य से बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में एक ‘संवाद’ परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज सेवी व इंडियन रेड क्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष व हॉस्पिटल के चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया ने कहा कि संवाद से ही समाज में विश्वास बढ़ेगा। जबलपुर में विगत 9 वर्षो में हर क्षेत्र चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर हो, सड़क हो, एयरपोर्ट हो या चिकित्सा का क्षेत्र हो, लेकिन चिकित्सा के क्षेत्र में समाज का विश्वास इतनी गति से नहीं बढ़ पाया जितनी कि अपेक्षा थी, इस विश्वास को बढ़ाने के लिए संवाद जरूरी है। संवाद कार्यक्रम को लेकर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बड़ेरिया ने बताया कि परिचर्चा में संस्कारधानी में सेवा से जुड़े एक ग्रुप के साथ चिकित्सा के क्षेत्र को और उपयोगी बनाने के लिए मंथन किया गया। इससे आम जनता को इमरजेंसी में कैसे सहायता मिल सकती है। कई बीमारी ऐसी हैं जिनसे हम वार्षिक हेल्थ चेकअप के माध्यम से बच सकते हैं,साथ ही अपने स्वयं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये अच्छा मेडिक्लेम करा कर सुरक्षित रहा जा सकता है। इस अवसर पर डायरेक्टर (सीएसआर)डॉ. सुनील मिश्र, यतीन्द्र महीधर, रितेन्द्र सिंह तोमर सेवा ग्रुप के संजू गुप्ता, संदीप सरीन, रजनीश चंट्रोल, सुनील साहू, हितेश मंगलानी, हैप्पी असरानी, सुखदेव यादव, दीपू तेजवानी, ब्रजेश उपाध्याय,अशोक छुगानी, रंजीत जागेश्वर, मनोज पटेल आदि नागरिक उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.