बोर्ड मेम्बर अभिलाष पाण्डेय ने भुसावल डिवीजन के स्टेशनों का किया निरीक्षण
जबलपुर। रेलवे बोर्ड मेम्बर डॉ. अभिलाष पान्डेय ने अन्य मेम्बर्स के साथ बुधवार को भुसावल रेलवे डिवीजन के अंर्तगत खंडवा, नेपानगर व बुरहानपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे केंटीन में बासा एवं स्वादहीन खराब खाना मिलने पर अभिलाष पान्डेय न केवल भड़क गए बल्कि उन्होने रेल यात्रियों के स्वास्थ के साथ हो खिलवाड़ पर केंटीन संचालक के पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड मेंबर राजेन्द्र फड़के,विभासनी अवस्थी, छोटू भाई पाटिल सहित खण्डवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,पंधाना विधायक राम डॉगोरे सहित रेलवे के आला अधिकारी उपस्थित रहे। बोर्ड मेम्बरों ने पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। खासकर तेज पड़ रही गर्मी के सीजन में खाद्य सामग्री को लेकर विशेष हिदायत देते हुए स्टाल संचालकों को निर्देश दिए गए कि किसी भी यात्री को बासा खाना न दिया जाए वर्ना शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अभिलाष पान्डेय ने बताया कि 12 मई को सुबह कमेटी द्वारा भुसावल, जलगांव स्टेशन का निरीक्षण कर डीआरएम और वरिष्ट अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।