Type Here to Get Search Results !

कृषक खाद का अग्रिम भंडारण कर लें संस्थाओं में पर्याप्त है खाद




कृषक खाद का अग्रिम भंडारण कर लें संस्थाओं में पर्याप्त है खाद

खरगोन - राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला सहकारी केन्द्र बैंक मर्यादित से सम्बद्ध प्राथमिक कृषि साख संस्थाओं में खादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रासायनिक खाद कंपनियों के जिला प्रतिनिधियों के साथ गुरूवार को बैंक सभागृह में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें रासायनिक उर्वरक प्रदायक कंपनियों के साथ जिले में यूरिया, डीएपी, पोटाश एवं एनपीके-12.32.16 खाद भंडारण के संबंध में चर्चा की गई। खाद प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले कि जिन संस्थाओं में खाद सीधे प्रदाय नहीं हो रहा है। उन संस्थाओं के लिए डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से भण्डारण किया जाएगा। बैंक के एमडी श्री राजेन्द्र आचार्य ने बताया कि दोनों जिलों के किसानों से अपील है कि अपनी खरीफ फसलों के लिए लगने वाले खाद का अग्रिम भंडारण कर लें। संस्थाओं में पर्याप्त मात्रा में समस्त खाद उपलब्ध है। साथ ही वर्षा प्रारंभ होते ही उर्वरकों की मांग बढ़ जाती है। यदि किसानों द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद संस्था से अग्रिम उठाव कर लिया जाता है तो संस्था के गोदाम में रिक्तता आने से संस्था द्वारा और अग्रिम भंडारण कर लिया जाएगा। साथ ही संस्था का खाद भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध हो जाएगा। वहीं किसानों को पीक सीजन में खाद आपूर्ति की समस्या भी नहीं होगी। बैठक में सहायक संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी श्वेता सिंह, इफको प्रतिनिधि श्री तुकेश मनाथे, कृभकों प्रतिनिधि श्री आशीष करोड़ा, एनएफएल प्रतिनिधि श्री अजय चौहान, आईपीएल प्रतिनिधि श्री अनिरिूद्ध नामदेव, चंबल प्रतिनिधि श्री अमित तथा बैंक की विपणन अधिकारी श्रीमती संध्या रोकड़े एवं बैंक कर्मी सुश्री अंकिता शाक्य द्वारा चर्चा में भाग लिया गया।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.