Type Here to Get Search Results !

मामूली बात पर भिड़े पड़ोसियों के बीच चले चाकू और रॉड,थाने में हंगामा

माढ़ोताल थाने पहुंचे दोनों पक्ष, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

 जबलपुर। माढ़ोताल थानांतर्गत दीक्षित कॉलोनी में पड़ोसियों के विवाद ने जमकर तूल पकड़ लिया। तू-तू-मैं-मैं झगड़े में बदल गई और फिर देखते ही देखते चाकू और रॉड चलने लगे। घटना में दोनों तरफ के लोगों को चोटें आईं और फिर घायलों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि दीक्षित कॉलोनी में रहने वाले रानी ठाकुर उसके पति बबलू ठाकुर और उनके पड़ोस में रहने वाले संतोष और अनुराग गुप्ता के बीच लंबे समय से मनमुटाव चला आ रहा है। जिसे लेकर दोनों परिवार एक-दूसरे से खुन्नस रखते हैं। बीती रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और बहस करते-करते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। जिससे रानी और अनुराग को चोटें आई हैं। विवाद को पड़ोसियों ने जैसे-तैसे शांत कराया, लेकिन इसके बाद दोनों तरफ के लोगों ने थाने पहुंचकर वहां भी हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.