हिट एण्ड रन के एक प्रकरण में आर्थिक मदद जारी
विदिशा- कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने सड़क दुर्घटना में मृतक के निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी कर दी है।
जारी आदेश में उल्लेख है कि विदिशा के ग्राम मूडरा ठर्र निवासी सुरजीत अहिरवार उम्र 18 साल, की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो जाने पर मृतक के पिता श्री शैतान सिंह अहिरवार को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है।

