Type Here to Get Search Results !

पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट में युवक की तबीयत बिगड़ी

आनन-फानन भर्ती कराया निजी अस्पताल में 

जबलपुर। रांझी स्थित एसएएफ परेड ग्राउंड में पुलिस आरक्षक पद के लिए चल रहे फिजिकल टेस्ट में एक अभ्यर्थी की तबीयत खराब हो गई। अधिकारियों के निर्देश पर युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रांझी स्थित एसएएफ 6वीं बटालियन ग्राउंड में 9 मई से पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट हो रहा है। बताया जाता है कि 800 मीटर दौड़ के बाद मंगलवार को युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। कहा जा रहा है कि युवक ने दौड़ने के तत्काल बाद ठंडा पानी पी लिया था। जिससे वह बेहोश हो गया। प्राथमिक जांच में युवक की नब्ज नहीं मिली रही थी। गौरतलब है कि मंगलवार को 202 अभ्यर्थियों को छटवीं बाटालियन ग्राउंड पहुंचना था, जिसमें 165 परीक्षार्थी ही शामिल हुए ,37 अनुपस्थित रहे। 165 युवक-युवतियों में सभी चार चरण के बाद 112 अभ्यर्थी अयोग्य और 53 क्वालीफाई हुए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.