Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया क्रिकेट कमेंटेटर श्री सुशील दोषी की पुस्तक का विमोचन

कटनी (19 मई)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर श्री सुशील दोषी द्वारा संपादित पुस्तकष्बुक ऑफ वर्ल्ड कप क्रिकेट टी-20, 2007 टू 2021ष् का निवास कार्यालय में विमोचन किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भोपाल रीजन के चीफ जनरल मैनेजर श्री विनोद कुमार मिश्रा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सुशील दोषी को पुस्तक के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि आप जैसे व्यक्तित्व प्रदेश का गौरव हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री दोषी को अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

            विमोचित पुस्तक में वर्ल्ड कप क्रिकेट से संबंधित विस्तृत सांख्यिकी जानकारियाँ दी गई हैं। पुस्तक का आमुख अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय क्रिकेटर श्री करसन घावरी द्वारा लिखा गया है। पुस्तक में क्रिकेट पर 9 आलेखक्रिकेट ग्राउंड की विभिन्न फील्ड पोजीशंस के साथ 16 विश्व विख्यात क्रिकेट खिलाडि़यों के रंगीन छायाचित्र भी हैं।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.