Type Here to Get Search Results !

कार्यकाल खत्म होने के पहले सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी में होंगे चुनाव

नगर परिषदों में बाकी हैं चार माह, फिर भी साथ में चुने जाएंग नए प्रतिनिधि 

भोपाल। नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी में जुटे राजनीतिक दलों के लिए खबर ये है कि जिन निकायों का कार्यकाल आगामी 4 माह बाद समाप्त हो रहा है उनमें भी साथ-साथ नए चुनाव कराए जाएंगे। बताया जाता है कि 5 फरवरी 2022 तक 352 नगरीय निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वहीं, 19 निकायों का कार्यकाल फरवरी 2023 में खत्म होगा। इसके अलावा 15 जिलों के 37 निकाय ऐसे भी हैं, जिनका कार्यकाल अगले चार महीने में समाप्त होगस। राज्य निर्वाचन आयोग इन 37 निकायों का चुनाव भी जून 2022 में कराए जाने वाले चुनाव के साथ ही कराने की तैयारी कर रहा है। इनमें अनुसूचित क्षेत्र की 14 नगरपालिका परिषद और 23 नगर परिषद शामिल हैं। एक साथ चुनाव कराने से राजनीतिक दलों व प्रशासन को अलग से तैयारी नहीं करना पड़ेगी।

 जिन 15 जिले के निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें खंडवा- छनेरा नगर परिषद,रतलाम- सैलाना नगर परिषद,बैतूल- सारणी, आठनेर, चिचोली। झाबुआ- झाबुआ नगर पालिका परिषद और रानापुर, थांदला, पेटलावद नगर परिषद।आलीराजपुर- आलीराजपुर नगर पालिका, जोबट नगर परिषद, चंद्रशेखर आजाद नगर, नगर परिषद। खरगोन- भीकनगांव, महेश्वर, मंडलेश्वर नगर परिषद। बुरहानपुर- नेपानगर नगरपालिका। छिंदवाड़ा- जुन्नारदेव, दुमआ, पांढुर्ना, सौंसर नगर पालिका और मोंहगांव नगर परिषद। सिवनी- लखनादौन नगर परिषद। मंडला- मंडला और नैनपुर नगरपालिका परिषद और निवास, बम्हनीबंजर, बिछिया नगर परिषद। डिंडोरी- डिंडोरी, शहपुरा नगर परिषद।बालाघाट- बैहर नगर परिषद। शहडोल- शहडोल नगरपालिका परिषद और जियसंहनगर, बुढार नगर परिषद। अनूपपुर- कोतमा और बिजुरी नगरपालिका परिषद एवं उमरिया जिले की पाली नगरपालिका परिषद शामिल हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.