Type Here to Get Search Results !

बुल्डोजर ने तोड़े मकान, रहने वालों ने कहा- जजर्र मकानों के साथ तोड़ रहे पक्के मकान

ट्रैफिक थाने के बाजु में कार्रवाई को लेकर विरोध भी 

जबलपुर। मॉडल रोड स्थित ट्रैफिक थाने के पास स्थित जजर्र मकानों पर नगर निगम ने बुल्डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। जेएमसी का अमला जैसे ही मौके पर पहुंचा भवन मालिकों ने अदालत से स्टे होने का दावा करते हुए कार्रवाई को टालने का प्रयास किया, लेकिन जब घंटों तक अधिकारियों को स्टे की कॉपी नहीं मिली तो तोड़फोड़ चालू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति से निपटने भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मकानों में रहने वालों का कहना था कि जजर्र मकानों को तोड़ने की कार्रवाई में पक्के मकानों को भी तोड़ा जा रहा था जिस पर अदालत ने रोक लगाई है। गौरतलब है कि नगर निगम प्रशासन ने ट्रैफिक थाने के बगल में स्थित 9 जजर्र भवनों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किए थे। जिसके बाद भवन स्वामियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे कि सभी चिन्हित भवनों को जनहित में ध्यान में रखकर गिराया जाए। इसी आदेश के परिपालन में बुधवार को चार मकानों पर बुल्डोजर चलाया गया, शेष मकानों को आज तोड़ा जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.