लोकायुक्त का बालाघाट में छापा,सर्चिग में खुलासा
जबलपुर। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को बालाघाट जिले में छापा मारकर सहायक समिति प्रबंधक के पास करोड़ों की सम्पत्ति का खुलासा किया है। लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि 12 सदस्यीय टीम ने आय से अधिक संपित्त मामले में सहायक प्रबंधक संतोष भगत के घर में दबिश दी, जिसमें अभी तक की सर्चिग कार्रवाई में 1 करोड 41 लाख की संपित्त का खुलासा हो चुका है। इस कार्रवाई से जिले में खलबली मची रही। जबलपुर लोकायुक्त में डीएसपी जेपी वर्मा की अगुवाई में सहायक प्रबंधक संतोष भगत के करौंदा बेहरा और विरसा स्थित मकानों पर टीम ने छापा मारा। आरोपी के खिलाफ बेनामी संपित्त जुटाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। डीएसपी जेपी वर्मा, सुरेखा परमार, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके सहित 12 सदस्यीय टीम ने पूरे ऑपरेशन को सफल बनाया। बताया गया कि भगत के निवास पर की गई सर्चिग में घर की इन्वेंटरी 6.05 लाख रु पए,बैंकों की एफडी 15 लाख रु पए,एलआईसी पर 5.25 लाख रु पए,आवास मूल्यांकन 6 लाख रु पए,कृषि सहित अन्य भूमि से संबंधित दस्तावेज 28 लाख 77 हजार 899 रुपए, बिरसा स्थित 2 भवन लागत 50 लाख रु पए ,बालाघाट स्थित भवन निर्माण लागत 30 लाख रूपए सहित अभी तक कुल सम्पत्ति 1 करोड़ 41 लाख 7 हजार 899 रु पए की आंकी गई है।
