Type Here to Get Search Results !

ऊपर से नहीं मिलेगी कांग्रेस टिकट, स्थानीय पदाधिकारियों की राय होगी महत्वपूर्ण

नगरीय निकाय चुनाव : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जारी की गाइड लाइन 

जबलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की टिकट ऊपर से हासिल नहीं होगी, इसके लिए स्थानीय पदाधिकारियों की राय महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी टिकट के लिए गाइड लाइन और निर्देशिका जारी कर दी है। उन्होंने नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन हेतु स्थानीय संगठन को जिम्मेदारी दी है। संगठन के लोग जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर पार्टी टिकट फाइनल करेंगे।

 संगठन के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर फायनल करेंगे

जारी निर्देशिका की मानें तो स्थानीय आधार ही टिकट चयन का बड़ा आधार होगा। अर्थात उम्मीदवारों का चयन स्थानीय स्तर पर ही किया जाएगा। जिसमें संबंधित जिला अध्यक्ष (शहर और ग्रामीण), सेवादल अध्यक्ष, युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं एनएसयूआई अध्यक्ष का रोल महत्वपूर्ण होगा। ये सदस्य टिकट चयन समिति में शामिल रहेंगे और इनकी राय महत्वपूर्ण होगी। संगठन के उक्त चेहरे जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। टिकट के लिए विधायक और जहां विपक्ष का विधायक है, वहां चुनाव लड़ चुके नेता से राय ली जाएगी। जनप्रतिनिधि हर वार्ड के लिए अपनी राय देंगे, लेकिन वे उसे ही टिकट दिलाने के लिए जिद नहीं कर सकेंगे। अंतिम फैसला संगठन के पदाधिकारी ही करेंगे। ये भी जरूरी होगा कि वार्ड के नाम पीसीसी को जरूर भेजने होंगे।

 टिकट चयन का एक ही आधार जीतने योग्य प्रत्याशी

पार्टी टिकट चयन का एक ही आधार मुख्य है। यह आधार होगा जीतने योग्य प्रत्याशी। अभी तो यही कहा गया है कि ऊपर से टिकट नहीं लाई जा सकेगी। बाहर के नेता अपनी राय दे सकते हैं, लेकिन यदि संगठन की सूची में वो नाम शामिल नहीं है, तो उसकी टिकट मुश्किल होगी। संगठन के लोगों को टिकट नहीं मिलेगी। एक व्यक्ति एक पद का नियम फालो किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.