Type Here to Get Search Results !

एनएसयूआई के नए अध्यक्ष पर जिलों के पद का सौदा करने का आरोप, चैटिंग वायरल

आशुतोष बोले- फर्जी है चैट,मध्यमवर्गीय परिवार से हूं, कईयों को बर्दाश्त नहीं 

भोपाल। कांग्रेस के छात्र संगठन का नया प्रदेश प्रमुख बनते ही आशुतोष चौकसे पर आरोप का पहाड़ टूट पड़ा। एनएसयूआई के मप्र अध्यक्ष चौकसे पर जिला अध्यक्ष के पद का सौदा करने का एक ऑडियो और चैटिंग वायरल होने से संगठन के कार्यकर्ताओं में खलबली मची है। चैटिंग में एक दावेदार जिला अध्यक्ष पद हासिल करने 5 लाख रुपए तक देने की बात कह रही है और जो चैटिंग वायरल हो रही है उसके मुताबिक जवाब में लिखा गया है कि तुम्हारा साथी 9 लाख रुपए तक देने तैयार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मिशन-2023 के तहत पदाधिकारियों को बदलने के क्रम में पांच दिन पहले ही आशुतोष चौकसे को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की प्रदेश ईकाइ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। हाल ही में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच एक ऑडियो व व्हाट्सएप चैटिंग वायरल हुई है, जिसमें प्रदेश के बड़ी यूनिवर्सिटी वाले जिलों में अध्यक्ष पद के रेट बताए जा रहे हैं। वहीं आशुतोष चौकसे ने पूरे मामले को फर्जी करार देते हुए कहा है कि मैं मध्यमवर्गीय परिवार से हूं और पार्टी ने समर्पण भाव के कारण मुङो दायित्व सौंपा है जो कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नियमअनुसार की गई है। आशुतोष ने बताया कि ऑडियो और चैटिंग की जांच कराने पुलिस की सायबर सेल को आवेदन दिया गया है, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 

वायरल चैटिंग में क्या है, जैसी संगठन में पोस्ट की गई

 दावेदार- भैया मेरा काम करवा दीजिएगा। आपका छोटा भाई हूं। जैसे कहोगे करूंगा। 

प्रदेशाध्यक्ष- टेंशन मत लो। भाई हो तुम। 

दावेदार- जैसा कहोगे लाइफ में वैसा करूंगा, बस अध्यक्ष के लिए मेरा करवा देना। मैं 8 लाख तो नहीं दे पाऊंगा, आप बात कर लो ना, 5 देने के लिए रेडी हूं।

 प्रदेशाध्यक्ष- अरे टेंशन ना लो भाई। भोपाल आओ मिलकर बात करेंगे। तुम्हारे एक साथी 9 देने को रेडी हैं। पर मैं जवान देता हूं। कुछ तो हो जाएगा। दादा से भी मिल लेना एक बार।

 दावेदार- जी भैया, मैं कब आऊं भोपाल।

 प्रदेशाध्यक्ष- 2-4 दिन में आ जाओ। अभी ग्वालियर का प्रोग्राम हो जाएगा, उसके बाद।

 दावेदार- थैंक यू भैया। हमारे तो दादा और दिग्विजय सिंह जी, सब आप ही हो भैया। 

(जैसा वायरल चैटिंग में जिक्र है) 

ये दादा कौन हैं, कमलनाथ स्पष्ट करें: नरोत्तम मिश्र 

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के बारे में वायरल चैटिंग और ऑडियो पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को स्पष्ट करना चाहिए कि ये दादा कौन है?

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.