Type Here to Get Search Results !

छोटा फुहारा के एसबीआई एटीएम में लगी आग, क्षेत्र में मची खलबली

जबलपुर। छोटा फुहारा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में आज मध्यान्ह आग भड़क गई। समय पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के सक्रिय होने से मशीन तो नहीं जल पाई लेकिन अंदर की प्लाई सहित वायरिंग जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग के राजेंद्र पटेल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एसबीआई एटीएम के अंदर शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को कॉल करते हुए अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही दकमल अमले ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि अग्नि हादसे से मशीन बिल्कुल सुरक्षित है, लेकिन यदि थोड़ा विलंब हो जाता तो मशीन तक भी आग पहुंच जाती। जिससे लाखों का नुकसान हो जाता।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.