Type Here to Get Search Results !

जालसाज ने दिया पार्ट टाइम जॉब में अच्छी कमाई का झांसा,हजारों की ठगी

एयरटेल कंपनी का सेल्स एग्जीक्यूटिव आया लालच में, पहुंचा थाने 

जबलपुर। हनुमानताल थानांतर्गत ठक्करग्राम हड्डी गोदाम के पास रहने वाले एक युवक ने पार्ट टाइम जॉब में अच्छी कमाई के चक्कर में हजारों रुपए गवां दिए। जालसाज ने हजारों रुपए कमाई का झांसा देकर उल्टा उससे हजारों रुपए ऐंठ लिए। युवक को जैसे ही पूरा माजरा समझ आया, उसने थाने पहुंचकर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि ठक्कर ग्राम में रहने वाले मोहम्मद नईम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्तमान में वह एयरटेल कंपनी में फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता है। पिछले वर्ष 19 जुलाई 2021 को उसके मोबाइल पर पार्ट टाइम जॉब कर प्रतिदिन 3 से 7 हजार रुपए कमाने का मैसेज आया। जिसके बाद नईम ने उस नंबर पर कॉल कर बात की और संतुष्ट होने के बाद भेजी गई लिंक पर आईडी बनाई और पार्ट टाइम जॉब देने वालों की बातों में आकर अपनी आई में 53 हजार 220 और पत्नी के आईडी में 24 हजार 936 रुपए डाल दिए। इसके बाद जालसाजों ने 2 सितंबर को 2021 को नईम और उसकी पत्नी की आईडी ब्लॉक कर दी। इसके बाद जिस नंबर पर नईम की बात होती थी, उसी नंबर पर कई मर्तबा कॉल किया, लेकिन फ ोन नहीं लगा, तब जाकर उसे इस बात का पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। 

 हर रोज मिलने वाले टास्क पर कमीशन का दिया लालच

 नईम ने पुलिस को बताया कि जालसाज ने उससे कहा था कि उसे 25 टास्क रोज दिए जाएंगे, जिसे पूरा करने पर उसे कमीशन मिलेगा। ट्रेनिंग के दौरान ही नईम का 900 रुपए कमीशन बन गया, जिससे उसे लालच आया और उसने आईडी लगाना शुरू कर दी। जालसाज के कहने पर नईम दूसरे लोगों भी इसमें जोड़ने लगा। जिसके बाद टास्क बढ़ने पर नईम ने अपने 53 हजार 220 रुपए , पत्नी सुगरा बेगम के 24 हजार 936 रुपए लगा दिए। इसके अतिरिक्त संजय चक्रवर्ती ने 1 लाख 16 हजार 177 रुपए, जावेद अंसारी के 28,846 रुपए मेहराज अंसारी के 36,505 रुपए सिराज अंसारी के 16,477 रुपए, शहाबुद्दीन के 18,687 रुपए , रेहान खान के 28,621 रुपए, अजहरुद्दीन के 10,329 रुपए, आलमआरा के 8,265 रुपए, रोशनी खान के 7,379 रुपए हड़पने के बाद जालसाज ने आईडी ब्लॉक कर दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.