Type Here to Get Search Results !

दिल्ली-एनसीआर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा


भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से परेशान दिल्ली-एनसीआर वासियों को शुक्रवार से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक सप्ताह के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बृहस्पतिवार का दिन 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते छह सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। इससे पहले 2016 में 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा पहुंचा था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर तेज धूप निकलने के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। घरों से बाहर निकले लोगों की सबसे अधिक आफत रही। यही वजह रही कि लोग छाव का सहारा ढूंढते नजर आए। दिल्ली के नजफगढ़ और मुंगेशपुर इलाके में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.