Type Here to Get Search Results !

रांझी के कुख्यात गुंडे मोंटी के अवैध कब्जे पर चला बुल्डोजर, 40 लाख की भूमि मुक्त

कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात

 जबलपुर। हत्या व हत्या के प्रयास सहित 14 अपराधिक मामलों में शामिल एवं में रांझी थाना की गुंडा लिस्ट में शामिल राघव भूषण उर्फ मोंटी सोलंकी के अवैध मकान एवं बाउंड्रीबॉल को भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बीच बुल्डोजर से तोड़ दिया गया। रांझी मुंडी टोरिया का रहने वाले शतिर बदमाश राघव भूषण उर्फ मोंटी सोलंकी द्वारा 40 लाख कीमत की शासकीय भूमि में कब्जा कर 10 लाख रूपए से अधिक का निर्माण कराया गया था। पुलिस-प्रशासन एवं जेएमसी की टीम ने शासकीय जमीन को कब्जा मुक्त किया है। टीआई रांझी विजय परस्ते ने बताया कि राघव भूषण उर्फ मोंटी सोलंकी क्षेत्र का शातिर बदमाश है। मोंटी बीते करीब 20 साल से अपराधिक गतिविधियों में शामिल है। क्षेत्र में सामान्य लोगों के बीच उसके नाम की काफी दहशत है। मोंटी के विरूद्ध थाना रांझी में 10, थाना सिविल लाइन में 2, बरेला थाना और अधारताल थाना में एक-एक प्रकरण दर्ज हैं। शातिर अपराधी राघव भूषण उर्फ मोंटी सोलंकी ने ग्राम मोहनिया के शासकीय खसरा नंबर 276 के रकवा 3600 वर्गफीट में अतिक्रमण कर मकान का निर्माण किया था। कलेक्टर इलैया राजा टी. एवं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर शातिर बदमाश राघव भूषण उर्फ मोंटी सोलंकी से शासकीय जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई में पुलिस, जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.