Type Here to Get Search Results !

सरिस्का में 24 घंटे में 2 तेंदुओं की मौत


सरिस्का में 24 घंटे में दो तेंदुए की मौत सामने आई है। शुक्रवार को तड़के 4 बजे तालवृक्ष के निकट और देर रात करीब साढ़े 10 बजे टहला रेंज में तेंदुए रोड पर मरे मिले। दोनों की रोड एक्सीडेंट में मौत मानी गई है। पोस्टमार्टम भी कराया गया है। डीएफओ सुदर्शन शर्मा ने बताया कि राजगढ़ टहला पक्का रोड पर एक तेंदुआ की मौत हुई है। शव रोड के किनारे मिला है। इसकी उम्र करीब 8 साल है। इसका शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद तेंदुआ का अंतिम संस्कार वन व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

उसी दिन शुक्रवार को लगभग 4 बजे तालवृक्ष के आसपास रोड एक्सीडेंट में एक तेदुआ की मौत हो गई थी। जो केवल डेढ़ साल की उम्र का था। वन अधिकारियों के अनुसार भारी वाहन के नीचे आने से तेदुआ की मौत हुई है। तेंदुआ का मुंह पूरी तरह फटा हुआ था। इस बघेरे का भी पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया है। सरिस्का में करीब 400 के आसपास तेंदुए हैं। 300 तेंदुए सरिस्का की कैमरा ट्रैप की जगहों पर गिनती में सामने आए हैं। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.