108 के पायलट याकूब की तत्परता, जंगल में गाड़ी खड़ी कर कराई महिला की डिलेवरी
May 29, 2022
0
प्रसव के तत्काल भर्ती कराया रांझी अस्पताल में ,जच्चा-बच्चा स्वस्थ
जबलपुर। 108 एम्बूलेंस के पायलट याकूब की तत्परता संजीवनी के रूप में उस वक्त सामने आई जब गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे की जान बचा ली गई। जच्च-बच्च दोनों ही सुरक्षित होने से जहां एक परिवार को खुशियां मिलीं वहीं पायलट याकूब की तत्परता की लोगों ने सराहना की।
बताया जाता है 108 एम्बूलेंस के पायलट याकूब को सूचना मिली कि ग्राम हाथी डोल में एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा हो रही है। इस पर 108 उसे लेने के लिए पहुंची, लेकिन अस्पताल जे जाते समय रास्ते में जननी की असहनीय प्रसव पीड़ा को देख पायलट ने परिजनों से कहा कि इन्हें जंगल में ही प्रसव कराना होगा, नहीं तो जच्च-बच्च दोनों की ही जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद परिजनों की मदद करते हुए पायलट याकूब ने आवश्यक सामान जुटाया और कुछ देर में सामान्य प्रसव से गर्भवती ने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद पायलट ने बिना देर किए हुए इन दोनों को ही रांझी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। बताते हैं कि जच्चा-बच्चा दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जननी के परिजनों ने 108 के पायलट याकूब का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि वे नहीं होते तो आज परिवार पर विपत्ति आ जाती। रांझी अस्पताल में सभी ने याकूब की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
Tags