Type Here to Get Search Results !

आबादी भूमि के ड्रोन सर्वे कार्य का निरीक्षण करने कलेक्टर राजस्व अधिकारियों के साथ बोनकट्टा पहुंचे



आबादी भूमि के ड्रोन सर्वे कार्य का निरीक्षण करने

कलेक्टर राजस्व अधिकारियों के साथ बोनकट्टा पहुंचे

     जिले में गांवों में आबादी भूमि का ड्रोन सर्वे करने के लिए कार्य प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा आज 21 अप्रैल को इस सर्वे कार्य का जायजा लेने के लिए बोनकट्टा पहुंचे और आबादी भूमि के चुने से लाईनिंग कार्य को देखा । इस कार्य को मौके पर किस तरह से किया जाना है इसे देखने के लिए बैहर एसडीएम श्री तन्मय वशिष्ट शर्मा, बालाघाट एसडीएम श्री के सी बोपचे, कटंगी एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर, वारासिवनी एसडीएम श्री संदीप सिंह, किरनापुर एसडीएम सुश्री निकिता मंडलोई, लांजी एसडीएम श्रीमती ज्यारेति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल नायक, कटंगी तहसीलदार श्री शैलेन्द्र राय, बालाघाट तहसीलदार श्री रामबाबू देवांगन एवं अन्य तहसीलों के तहसीलदार भी बोनकट्टा पहुंचे हैं।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.