Type Here to Get Search Results !

मंडी से चोरों ने उड़ाये निंबू कट्टे-कार्टन, थाने पहुंचे परेशान व्यापारी



मंडी से चोरों ने उड़ाये निंबू कट्टे-कार्टन, थाने पहुंचे परेशान व्यापारी

जयपुर। बढ़ते भावों के बाद निंबू अब जयपुर में चोरों के निशाने पर आ गया है। हालात ये हैं कि जयपुर की सबसे बड़ी मुहाना सब्जी मंडी में नींबू चोरी होने लगे हैं। चोर मुहाना मंडी से नींबू के कई कैरेट, कट्टे और कार्टन पार कर ले गये। परेशान व्यापारियों ने थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। उसके बाद अब पुलिस नींबू चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। मंडी व्यापारी दीपक शर्मा के यहां से 12 अप्रेल को 30 किलो नींबू चोरी हो गये थे। इसके बाद उनकी दुकान से फिर नींबू के दो कार्टन चोरी हो गये। उनमें 42 किलो नींबू थे। इस पर दीपक शर्मा स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे और नींबू चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई। दीपक शर्मा की तरह तीन-चार अन्य व्यापारी भी नींबू चोरी के शिकार होकर स्थानीय थाने पहुंचे हैं।
  हालांकि दीपक शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई उसने मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। उनमें चोर ऑटो में नींबू के कार्टन ले जाते हुये नजर आ गया। उसके बाद पुलिस ने नींबू चोर को धरदबोचा है। नींबू चोर से हुई पूछताछ में सामने आया कि वह उनको सस्ते दामों में बेच चुका है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। नींबू चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
  उल्लेखनीय है कि नींबू की कमजोर फसल के कारण इस बार उसके भाव आसमान में चढ़े हुये हैं। गर्मी के मौसम और रमजान के महीने को देखते हुये नींबू के भाव चार सौ रुपये तक पहुंच गये हैं। जयपुर में बीते एक सप्ताह से नींबू के खुदरा भाव 300 से 400 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं। वहीं थोक में निंबू के थोक के भाव 160 से 180 प्रति किलो बने हुये हैं। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के साथ ही नींबू की डिमांड भी बढ़ रही है। डिमांड के साथ ही इसके भावों में लगातार तेजी बनी हुई है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.