Type Here to Get Search Results !

अंसार के बैंक खाते में करोड़ों का होता है लेन-देन

अंसार के बैंक खाते में करोड़ों का होता है लेन-देन

नई दिल्ली । जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में मुख्य आरोपित अंसार एक दर्जन से अधिक बैंक खातों को संचालित कर रहा था। इन बैंक खातों में अधिकतर ऐसे बैंक खाते भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आए हैं जो अंसार के नाम पर नहीं हैं लेकिन उन बैंक खातों में पैसों की लेन-देन अंसार ही करता है। इन बैंक खातों में करोड़ों में लेन देने की बात आई है।मामले को लेकर जांच कर रही क्राइम को आशंका है कि बैंक खातों में आई रकम कहीं न कहीं किसी संगठन आदि से जुड़ा है। अंसार की अकूत संपत्ति को देख कर पुलिस इस बात की भी आशंका जता रही है कि अंसार नकली भारतीय नोटों की तस्करी से भी तो नहीं जुड़ा हुआ है क्योंकि बंगाल में जहां पर अंसार का घर वह नकली नोटों की तस्करी के लिए भी जाना जाता है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.