स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में निर्णय
जबलपुर । शहर में संचालित डेयरियों के गोबर का बेहतर तरीके से उपयोग कर गैस बनाने के लिए सीएनजी प्लांट की स्थापना की जाएगी। यह निर्णय स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में लिया गया है। बैठक में शहर के एंट्री प्वाइंट्स का विकास करने के साथ ही अतिक्रमण से मुक्त मदनमहल की पहाड़ी को सीताफल की बगिया के तौर पर विकिसत करने का भी अहम निर्णय लिया गया है। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कई विकास कार्यो के संबंध में बैठक में चर्चा की गई।
पाटन बायपास की तर्ज पर अन्य एंट्री प्वाइंट्स संवारे जाएंगे
स्मार्ट सिटी के चेयरमैन एवं कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये बैठक में आईटी पार्क, आधारताल, अमखेरा, गोलबाजार, मेडिकल की सड़कों का स्मार्ट सिटी मद से निर्मित करने का निर्णय लिया गया। मदन महल पहाड़ी को फिर से अपना पुराना गौरव दिलाने अब यहां सीताफल के पौधे रोपे जाएंगे। जिससे इस पहाड़ी का स्वरूप सीताफल बगिया के रूप में बन सके। इसके साथ ही राइट टाउन स्टेडियम में निर्मित मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी जल्द शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया। स्मार्ट सिटी ने पाटन बायपास स्थित शहर के एंट्री प्वाइंट्स को बेहद क़रीने से संजोया है। इसी तर्ज पर शहर के दूसरे एंट्री प्वाइंट्स को भी विकिसत करने का निर्णय लिया गया। बोर्ड में मदन महल शारदा मंदिर रोड का निर्माण भी जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया। शहर के उद्यानों को विकिसत करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही स्मार्ट सिटी चैलेंज ईट स्मार्ट चैलेंज, नर्चर नेबरहुड चैलेंज, स्ट्रीट फॉर पियूपल, साइकिल फॉर चेंज, ट्रांसपोर्ट फॉर ऑल, के अंतर्गत स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा किये गए कार्यों को बोर्ड के सामने रखा गया।
स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में ये थे उपस्थित
बैठक में नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ, अपर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास गजेंद्र सिंह नागेश, भारत सरकार द्वारा मनोनीत निदेशक जेके कपूर, स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत, जेडीए सीईओ प्रशांत श्रीवास्तव, जेएमसी के ज्वाइंट कमिश्नर संभव अयाची सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी आरके सिंह, दीपक रत्नावत, कमलेश श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, कंपनी सेक्र ेटरी कैलाश भाटी, मुख्य वित्तीय अधिकारी अनुज अग्रवाल, बाहुबली जैन आदि उपस्थित रहे।