Type Here to Get Search Results !

छतरपुर खजुराहो में रेल सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन और विकास को मिलेगी गति:




छतरपुर खजुराहो में रेल सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन और विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री ने माना रेल मंत्री श्री वैष्णव का आभार

कटनी - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छतरपुर और खजुराहो में रेल सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के खजुराहो प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं का स्वागत किया है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव ने अपने दो दिवसीय खजुराहो दौरे के दौरान खजुराहो रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करनेवंदे भारत ट्रेन खजुराहो से प्रारंभ करनेछतरपुर एवं खजुराहो में दो और रेक प्वॉइंट बनाने तथा छतरपुर की टेराकोटा कला को रेलवे द्वारा निखारने संबंधी घोषणाएँ की हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.