समरस ग्रामों में प्रत्येक परिवार को योजना का लाभ दिया जायें-कमिश्नर श्री सक्सैना
कमिश्नर की अध्यक्षता में बीट समाधान अंतर्गत जनसुनवाई आयोजित
श्योपुर - कमिश्नर ग्वालियर-चंबल श्री आशीष सक्सैना की अध्यक्षता में बीट समाधान केन्द्रों पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम की वर्चुअली अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण दोनो पक्षों की आपसी सहमति से किया जायें। इससे राजस्व अदालतों में लंबित मामलों में भी कमी आयेगी। उन्होने कहा कि बीट समाधान केन्द्रों पर राजस्व अमले के साथ ही ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस विभाग के अमले द्वारा आपसी सहमति से लंबित मामलें निराकृत करने की कार्यवाही प्राथमिकता से की जायें। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष श्योपुर में अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह, एसडीएम श्री लोकेन्द्र सरल, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गढवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा चंबल एवं ग्वालियर संभाग के अधिकारीगण भी वर्चुअली माध्यम से उपस्थित रहें।
कमिश्नर श्री आशीष सक्सैना ने इस दौरान जिलों में चयनित किये गये समरस ग्रामों के संबंध में निर्देश दिये कि समरस गांव के प्रत्येक परिवार को पात्रतानुसार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभ प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें तथा विगत एक वर्ष में दिये गये लाभ का आंकलन कर जानकारी तैयार की जायें। उन्होने कहा कि समरस ग्रामों में शासन द्वारा संचालित 544 योजनाओं में से पात्रतानुसार लाभ प्रदान किया जायें।
अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह ने बताया कि श्योपुर जिलें में 05 समरस गांव बनाये गये है, जनपद क्षेत्र श्योपुर में राधापुरा एवं जानपुरा, कराहल में गढला तथा विजयपुर में सारंगपुर एवं नदीगांव का चयन किया गया है। इन ग्रामों में निर्देशानुसार कार्यवाही प्रचलित है।
एसडीएम कराहल एवं श्योपुर श्री लोकेन्द्र सरल द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद क्षेत्र श्योपुर के समरस ग्राम राधापुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 76 आवास स्वीकृत हुए है। 122 सहरिया महिलाओं को पोषण आहार भत्ता दिया जा रहा है, गांव में 384 शौचालय निर्मित है, जॉबकार्ड की संख्या 388 है। खाद्यान पात्रता पर्ची से 301 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। 43 हितग्राही कर्मकार मंडल के कार्डधारी है। गांव में 936 आयुष्मान कार्ड बनाये गये है। इसके अलावा 53 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।

.jpg)