Type Here to Get Search Results !

अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 19 अप्रैल को



अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 19 अप्रैल को
स्थान:- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बुरहानपुर में प्रातः 10 बजे
बुरहानपुर 12 अप्रैल, 2022 -कौशल विकास संचालनालय मध्य प्रदेश के तत्वावधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बुरहानपुर में 19 अप्रैल, 2022 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आईटीआई कॉलेज प्राचार्य श्री पी.एल.पुवारे ने दी। उन्होंने बताया कि अप्रेन्टिसशिप मेले में नील मेटल प्रोडक्ट्स लिमिटेड औरंगाबाद (महाराष्ट्र) की कंपनी भाग लेंगी।
आईटीआई उतीर्ण पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी मेले में सहभागिता कर सकते है। 11 हजार 500 रूपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होगी। अभ्यर्थी मेले में समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा/सीवी/रिज्यूम सहित निर्धारित तिथी को साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.