Type Here to Get Search Results !

आर्केस्ट्रा में मनपसंद गाने पर विवाद, हवाई फायर कर बुलेरो में तोड़फोड़

बेलखेड़ा में आयोजित तिलक उत्सव में वारदात, पुलिस को आरोपियों की तलाश 

 जबलपुर। तिलकोत्सव कार्यक्रम के जश्न में आर्केस्ट्रा से मनपंसद गाना को लेकर हुई बहस के बाद तमतमाए कुछ युवकों ने दहशत फैलाने के लिए बंदूकों से हवाई फायर करते हुए पीड़ित के घर के बाहर खड़े बोलेरो वाहन को पत्थरों से तोड़ दिया। गोलियों की आवाज सुनकर घर से निकले लोगों पर युवकों ने प्राणघातक हमला किया। शोर-शराबा सुनकर एकत्र हुए मोहल्ले को आता देख बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रात करीब 1 बजे हुई सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़ित ने बेलखेड़ा थाना में शिकायत देते हुए आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई करने मांग की है। बेलखेड़ा पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पुलिस को बोलेरो के पास 12 बोर के 3 खाली खोके व 315 बोर का जिंदा कारतूस मिला है।

 युवकों ने आधी रात दहशत फैलाई

 राजमार्ग बेलखेड़ा निवासी राजा सिंह लोधी ने बेलखेड़ा पुलिस को बताया कि सोमवार की रात वह लगुन के एक आयोजन में शामिल होने सुंदरादेही गया था। तिलक कार्यक्रम में चल रहे आर्केस्टा को लेकर सुंदरादेही निवासी गुड्डा ठाकुर से तू-तू मैं-मैं हो गई। बहस होने के बाद वह रात करीब 12 बजे अपने घर वापस आ गया। राजा सिंह बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 सीएच 1309 घर के बाहर खड़ा कर सो गए। रात करीब 1 बजे पटाखा जैसी तेज धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो 10 से 12 लड़के पत्थर मारते हुए बोलेरो को तोड़ रहे थे। भीड़ में शामिल युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर कर दिया। हंगामा की अवाज सुनकर पत्नी रमाबाई बाहर निकली तो बदमाशों ने उस पर पत्थर फेंक दिया, जिससे पत्नी को चोट पहुंची है। बचाव के लिए आवाज देने पर बेटा और भतीजे घर से बाहर निकले जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित राजा सिंह लोधी ने पुलिस को बताया कि हमले में शामिल युवकों में 3 लोगों को वह पहचानता है, जिसमें एक युवक गुड्डा का बेटा संतोष , देवराज और दिनेश था। बोलेरो के बोनट और घर में फेंके हैवी पत्थर लगुन कार्यक्रम में हुई बहस के तत्काल बाद ही राजा सिंह लोधी नाराज होकर अपने घर आ गया। इधर बहस से आक्रोशित हुए युवकों ने बोलेरो के सभी कांच तोड़ते हुए बोनट पर हैवी पत्थर पटक दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने उत्पात मचाते हुए घर में कई पत्थर भी चलाए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.