Type Here to Get Search Results !

स्वच्छता में जबलपुर को नंबर-वन बनाने मुख्यमंत्री दे गए विधायकों को हिदायत

डुमना एयरपोर्ट परअल्प प्रवास,हैलीकॉप्टर से अमरकंटक रवाना जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह भी आईं थी। मुख्यमंत्री ने अमरकंटक रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर भाजपा विधायकों व पदाधिकारियों से चर्चा की और विधायकों से कहा कि जबलपुर को स्वच्छता में नंबर वन लाना है इसलिए जिला व नगर निगम प्रशासन के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाना है। विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, विधायक नन्दिनी मरावी,अशोक रोहाणी, आशीष दुबे, रेलवे बोर्ड मेंबर डॉ अभिलाष पांडे, जय सचदेवा ने किया । इस अवसर पर संभागायुक्त बी चंद्रशेखर, पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा एवं नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ भी मौजूद थे । डुमना विमानतल पर करीब पांच मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री चौहान हेलीकॉप्टर से अमरकंटक रवाना हो गए।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.