Type Here to Get Search Results !

सरेराह डिलीवरी बॉस को पीटने वाली युवती का ड्रायविंग लायसेंस निरस्त करने आरटीओ से मांग

कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में मिला डिलेवरी बॉय महासंघ 

 जबलपुर। डिलेवरी बॉय के साथ युवती द्वारा मारपीट और अपमान करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले पर आज छुट्टी के बावजूद कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा के साथ पहुंचे लोगों और डिलेवरी बॉय आदि ने आरटीओ संतोष पाल को ज्ञापन देकर आरोपी युवती का लायसेंस निरस्त करने मांग की है। साथ ही पुलिस-प्रशासन पर तत्काल सख्त एक्शन ले उसकी गिरफ्तारी की मांग भी की है। मामला युवती द्वारा टक्कर लगने पर डिलेवरी बॉय के साथ सरेराह अपमानजनक व्यवहार करते हुए मारपीट तथा गाली-गलौज कर दिए जाने से जुड़ा है। इसका वीडियो कल से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी प्रतिक्रिया स्वरुप तत्काल ही ओमती थान ने एक्शन लेकर जांच कर आरोपी युवती के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, मामले से हरकत में आए डिलेवरी बॉय का महासंघ भी गठित हो गया है। आज कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा, देवकी पटैल के साथ डिलेवरी बॉय महासंघ के सदस्य भी बड़ी संख्या शामिल हुए। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती न्यू रिछाई कॉलोनी निवासी मधु सिंह है। इसके खिलाफ डिलेवरी बॉय दिलीप विश्वकर्मा निवासी बिछुआ चरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवती के विरुद्ध धारा 341, 294,323 और 353 का मामला कायम कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.