Type Here to Get Search Results !

पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में सड़े अंडे, बदबूदार पनीर रखा था यात्रियों को परोसने

सीनियर डीसीएम ने मारा छापा, कई ट्रेनों की पेंट्रीकार चेक 

जबलपुर। ट्रेनों के पेंट्रीकार बोगी के माध्यम से यात्रियों को गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थ परोसे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों की उस समय पुष्टि हो गई जब इस पर संज्ञान लेते हुए जबलपुर रेल मण्डल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने अपने दलबल के साथ जबलपुर से सतना के बीच कई ट्रेनों को चेक किया। सबसे पहले ट्रेन क्रमांक-11033 पूणे-दरभंगा एक्सप्रेस की पेंट्रीकार बोगी में छापा मारते हुए जांच की तो पेंट्री कार में खराब हो चुके अण्डे,बदूबू मार रहे पनीर व दही मिला जिसे यात्रियों को परोसन रखा गया था। जांच के बाद अधिकारियों ने दूषित खाद्य सामग्री नष्ट करवाई। गुरुवार को मुख्य रूप से ट्रेनों के पेन्ट्रीकार बोगी के माध्यम से बिकने वाली पानी की बोतलों में रेल नीर की सप्लाई को देखने के लिए ही अधिकारियों ने औचक निरीक्षण शुरू किया था, लेकिन जब अंदर जाकर पेंट्रीकार की किचिन का मुआयना किया गया तो चौंका देने वाले नजारे दिखाई देने लगे। यात्रियों को परोसा जाने वाला पनीर कई दिनों का बासा रखा था जो कि बदबू मार रहा था। यही हाल दही का भी रहा,अण्डों की हालत भी बेहद खराब रही,खराब हो चुके अण्डे यात्रियों को परोसे जाने के लिए रखे हुय थे जिन्हें तुरंत नष्ट करवाया गया। सूत्रों की मानें तो गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री परोसे जाने पर पेंट्री ठेकेदार के ऊपर जुर्माने की कार्रवाई भी सीनियर डीसीएम द्वारा की गई है। आज की कार्रवाई में सीनियर डीसीएम विश्वरंजन के अलावा,डीसीएम सुनील श्रीवास्तव,सादिक खान व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.