Type Here to Get Search Results !

280 करोड़ की भूमि कब्जाए थे भू-माफिया, प्रशासन ने मुक्त कराई जमीन

तालाब मद में दर्ज जमीन और जेडीए की जमीन पर अवैध प्लाटिंग, चला बुल्डोजर
जबलपुर। सरकारी जमीनों पर भू-माफिया के अवैध कब्जों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माढ़ोताल में की गई। यहां करीब 280 करोड़ रुपए कीमती जमीन कब्जा मुक्त कराई जिसे भू माफिया निगल गया था। जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार को फिर एक बार माढ़ोताल क्षेत्र में अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग करने वालों के निर्माण तोड़ डाले हैं। सुबह से पुलिस बल की मौजूदगी में अनुविभागीय दंडाधिकारी नम: शिवाय अरजरिया, तहसीलदार राजेश सिंह सहित नगर-निगम और राजस्व अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि यहां अवैध कब्जाधारी प्लॉटिंग कर सड़क और नाली आदि का भी निर्माण कर चुके थे। शानू जैन, कपिल गुप्ता, मकसूद पर कसा प्रशासन का शिकंजा ........... बताया जा रहा है कि यहां शानू जैन और कपिल गुप्ता द्वारा यहां प्लॉटिंग की जा रही है। इसके पहले इसी जमीन पर एक मकसूद नामक व्यक्ति पर पुलिस में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। माढ़ोताल क्षेत्र के इस तालाब में टंडन की जमीन काफी मात्र में हैं। इसमें आधे से ज्यादा तालाब आज की तारीख में जबलपुर विकास प्राधिकरण के नाम पर दर्ज है। टंडन की बहुत जमीन है यहां लेकिन टंडन नहीं है ................ चूंकि टंडन परिवार जबलपुर में अब रहता नहीं है। इसलिए उसकी जमीन और प्राधिकरण की जमीन पर लगातार भू-माफिया कब्जा कर मिलीभगत से कारगुजारी को अंजाम दे रहे हैं। आज की कार्रवाई से दो दिन पहले भी यहां पर काम कर रही लेबर को जिला प्रशासन के अमले ने पहुंच कर रोका है। आज की गई कार्रवाई ्रमें यहां बनाई गई सड़क, नाली आदि भी प्रशासन की टीम ने तोड़ डाली। मौके पर विवाद की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस भी मौजूद रहा। प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक तालाब में आधी जमीन जबलपुर विकास प्राधिकरण के नाम पर है। तालाब और उससे लगी हुई जमीन का हिसाब लगाया जाए तो लगभग सौ करोड़ रुपए से अधिक कीमत की जमीनों पर भू-माफिया और उनके गुर्गे कब्जा करे बैठे हैं जिन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.