Type Here to Get Search Results !

तंत्र साधना के झांसे में हड़पे लाखों रुपए और जेवर, महिला के कपड़े उतरवाए तो खुला ठगों का राज

गोहलपुर पुलिस एफआईआर दर्ज कर तलाश कर रही फर्जी तांत्रिकों को 

जबलपुर। घरेलू समस्याओं से निजाज दिलाने के नाम पर पूजा पाठ एवं तंत्र साधना का झांसा देकर एवं बेटे की कुंडली का मंगल दोष व पितृ दोष हटाने के नाम पर 2 शातिर ठगबाजों ने पति-पत्नी से 4 लाख रुपए नगद, आईफोन और 6 तोला वजनी सोने के जेवर हड़प लिए। फर्जी तांत्रिकों का राज खुला जब बातचीत में महिला ने बताया कि शरीर में लाल दाने आ गए हैं तब कथित तांत्रिक अरुण दुबे ने उसे झांसा दिया कि घर में खजाना गड़ा है उसकी गर्मी से ये हो रहा है। मैं मंत्र पढूंगा और तुम्हारी बेटी लाल दानों पर तेल मालिश करेगी। उसने महिला के कपड़े उतरवाए और बेटी को दानों पर तेल लगाने कहा फिर कुछ देर बाद बेटी को बाहर भेजकर शरीर से छेड़छाड़ करने लगा। महिला जैसी ही चिल्लाई, अरुण दुबे भाग गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर गोहलपुर पुलिस ने तथाकथित तांत्रिक अरुण दुबे और राजा उपाध्याय के विरुद्ध धारा 354, 354 बी ,420, 386, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

 पितृ दोष, भूत-प्रेत भगाने का ड्रामा कर भरोसा जमाने की कोशिश

गोहलपुर पुलिस को पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि जुलाई 2020 में क्षेत्र का रहने वाला राजा उपाध्याय बातचीत करते हुए घरेलू समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बोला कि उसके भाई का साला अरु ण दुबे है जो पूजा पाठ एवं तंत्र साधना से सभी समस्या दूर कर देगा। राजा उपाध्याय एक दिन अरु ण दुबे को घर लेकर आया। अरुण ने पति व बच्चे की कुंडली देखकर कहा कि तुम्हारे बेटे को मंगल है, तुम्हारा लड़का जीवन में कुछ नहीं कर पाएगा, पितृदोष है व तुम्हारे घर में 7 प्रेत हैं। कुछ दिन बाद दोनों काली किताब, माला एवं पूजन सामग्री लेकर आए घर आए और पति से दारू मंगाए। राजा उपाध्याय ने दारु पीने के बाद घर की लाइट बंद करवाकर तंत्र साधना की। पूजा पाठ समाप्त कर दोनों बोले कि तुम्हारे घर में प्रेत बाधा है इसे ठीक करना पड़ेगा। 

 पति-बेटे की मौत का भय दिखा हड़पे जेवर

ठगबाजों ने महिला से कहा कि कंगन और अंगूठी पहनी हो उसमें तुम्हारे जेठ की प्रेत आत्मा है। जेवर एक कटोरे में पानी डालकर रख दो, कुछ ही देर बाद अरु ण दुबे उसके घर आया और बोला कि वह कंगन और अंगुठी मुङो दे दो, उसने देने से मना की तो कहने लगा कि तुम्हे सोना प्यारा है या लड़का। अगर तुम यह कंगन अंगूठी नहीं दोगी तो इसमें जो प्रेत आत्मा तुम्हारे जेठ की है तुम्हारे पति या लड़के को 28 दिन में अपने साथ ले जायेगी, तुम्हारे पति या लड़के में से किसी एक की मृत्यु हो जायेगी। दण्डी स्वामी से तुम्हारे कंगन व अंगूठी से प्रेत आत्मा निकलवाकर दिसंबर तक वापस कर दूंगा। पुलिस ठगबाजों की तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.