Type Here to Get Search Results !

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान”



“किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान”

हर पात्र को मिले केसीसी का लाभ-------- श्री राजीव सोनी

     कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में “किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान” के अंतर्गत जिले में किसानों को क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जा रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रभारी सीईओ श्री राजीव सोनी ने बताया कि बैंक के अंतर्गत आने वाली शाखाओं से सम्बद्ध 126 समितियों में “किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान” को लेकर 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को के.सी.सी. योजना का लाभ दिया जाना है। इसमें पारंपरिक केसीसी के अलावा पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन केसीसी को भी शामिल किया गया है। बैंक शाखाओ और समितियों को निर्देशित किया गया है कि इस अभियान के तहत लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए प्राप्त निर्देशों का पालन किया जावे। श्री सोनी ने बताया कि शाखाओ और समितियों के माध्यम से गांव-गांव में इस योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल सके।

     इस संबंध में अपेक्स बैंक भोपाल के अधिकारियों द्वारा भी वीसी के माध्यम से दिनांक 25 अप्रेल 2022 को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। श्री सोनी ने बताया कि गत 21 अप्रैल 2022 को विवेक कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पँचायत बालाघाट की अध्यक्षता में विशेष डीएलसीसी का आयोजन किया गया था। जिसमे “किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी” अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से लाभान्वित किये जाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.