नर्मदापुरम /31,मार्च,2022/ सेवानिवृत शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें । यह निर्देश कमिश्नर नर्मदापुरम श्री मालसिंह ने सभी संभागीय एवं जिला अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर मालसिंह ने सभी संभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग अंतर्गत पेशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराएं। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण संबंधी आवश्यक कार्यवाही पूर्व में ही की जाना सुनिश्चित कराएं। ताकि समय पर सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को पेंशन मिल सके। उन्होंने पेंशन प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश सभी संभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन प्रकरण के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि पेंशन नियमानुसार अधिकारी/कर्मचारी के सेवा निवृत्ति के दो वर्ष पूर्व कार्यालय द्वारा तैयारी प्रारंभ की जानी चाहिये व नवीन आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के पेंशन माड्यूल द्वारा के सेवा निवृत्ति के छः माह पूर्व पेंशन प्रकरण पेंशन कार्यालय को भेजा जाना चाहिए ताकि समय रहते प्रकरण की जांच की जा सके व कुछ कमी परिलक्षित होने पर समय पर निराकरण किया जा सके ।

