Type Here to Get Search Results !

रिटायर पुलिसकर्मी की फैक्टरी में चोरों ने लगातार तीन बार लगाई सेंध

सीसीटीवी कैमरा उखाड़ ले गए,रांझी पुलिस को नहीं मिल रहे चोर 

जबलपुर। इंडस्ट्रियल एरिया रिछाई में संचालित मुरामुरा फैक्टरी में चोरों ने ऐसा आंतक मचाया कि फैक्टरी मालिक चोरों द्वारा की जा रही लगातार चोरी और रांझी थाना में एफआईआर दर्ज कराते-कराते परेशान हैं। पुलिस महकमे से सेवा निवृत्त हुए डीपी शुक्ला की मुरामुरा फैक्टरी से चोर कीमती मोटर सहित कई हैवीवेट उपकरण चोरी कर ले गए। चोर फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों को निकालकर डीवीआर भी निकाल कर ले गए। करीब 6 माह में 3 बार हुई चोरी के बाद रांझी पुलिस को चोर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।

 तीसरी बार दर्ज कराई एफआईआर

 पीड़ित द्वारका प्रसाद शुक्ला निवासी अधारताल ने बताया कि रिछाई क्षेत्र में उनकी मुरमुरा की फैक्ट्री है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से 21 सितम्बर 2021 को चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए फैक्टरी से 22 हजार रुपए नगद, हैवी मोटर, साफ्ट सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की रिपोर्ट रांझी थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने 457,380 का अपराध दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस चोरों को तलाशती रही इसी बीच 26 मार्च 2022 की रात चोरों ने पुन: फैक्टरी में धावा बोल दिया। चोर फैक्टरी से मोटर और अन्य उपकरण चोरी कर ले गए, जिसकी शिकायत रांझी थाना में दर्ज कराई गई। इस बार पुलिस मुस्तैदी से चोरों की सघन तलाश में जुटी, लेकिन चोरों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। 7 अप्रैल 2022 को चोर फिर फैक्ट्ररी से 5 एवं 10 एचपी की मोटर उखाड़ कर ले गए। इस बार भी रांझी पुलिस ने पीड़ित को भरोसा दिलाते हुए तीसरी एफआईआर दर्ज कर ली है।

Tags

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. Batao ek ex.police man ke 3bar FIR likhwane ke baad bhi choro ka koi aatapata nahi,
    Matlab kya durgati hoti in police walo ki ,inke retirement ke baad 0% value ho jati hai,

    ReplyDelete