Type Here to Get Search Results !

फेसबुक पर दोस्ती हुई, प्रेमी बने युवक ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

महिला थाने पहुंची युवती ने दर्ज कराया रेप का प्रकरण 

जबलपुर। सोशल साइट्स पर दोस्ती, प्यार और धोखा देकर रेप करने का एक और मामला महिला थाने पहुंचा। 22 वर्षीय युवती ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी जिसने विश्वास जीतकर उससे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिए युवक लगातार मनमानी करता रहा फिर ब्लैकमेल करने लगा, जिससे परेशान होकर उसने रेप का प्रकरण दर्ज करा दिया। महिला थाना पुलिस ने बताया कि युवती की कुछ समय पहले कृष्णा कॉलोनी सुहागी निवासी अनमोल पटैल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों में जल्द ही प्यार हो गया और वे परिजनों से छिपकर मिलने लगे। अनमोल इस दौरान युवती को कई जगह घुमाने ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती को अनमोल ने भरोसा दिलाया कि वह परिवार वालों से बात कर उससे शादी करेगा। प्यार के इस खेल में युवक ने अश्लील वीडियो बना लिए और उसे वायरल करने की धमकी देकर मनमानी करने लगा। युवती ने उससे शादी की बात की तो अनमोल ने उसके साथ मारपीट की और ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान युवती ने पुलिस में शिकायत कर दी। महिला थाना प्रभारी प्रीति तिवारी ने बताया कि युवती की रिपोर्ट पर अनमोल पटैल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.