सीधी में अमानवीयता, सीएम के आदेश पर टीआई व एसआई को किया लाइन अटैच
सीधी। भाजपा विधायक व उनके बेटे के खिलाफ खबरें लिखने पर पत्रकारों व रंगकर्मियों को थाने में बंद कर पुलिस ने कपड़े उतरवाए और अर्धनग्न हालत में उनकी फोटो खीचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामला रंगकर्मी की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है जिसकी कवरेज करने पत्रकार गए थे। पुलिस पर आरोप है कि विधायक केदार नाथ शुक्ल के कहने पर सभी को थाने ले जाकर ज्यादती की गई। यहां तक कि कोतवाली थाना प्रभारी मनोज सोनी ने कहा कि तू और खबर चलाएगा विधायक की, यदि फिर दोबारा तूने ऐसा किया तो तेरे साथ ऐसा ही सलूक किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों के साथ पत्रकारों को थाने में बंद किया
पत्रकार कनिष्क तिवारी के मुताबिक वे कोतवाली के बाहर रंगकर्मी नीरज कंदेर की रिहाई और सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन की खबर कवर करने गए थे। तभी पुलिसकर्मी प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ उन्हें भी थाने ले गए। बताया जाता है कि सामाजिक मुद्दों को लेकर कई बार खबरों के माध्यम से उन्होंने विधायक को घेरा था। इसलिए पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। वहां लेकर पुलिसकर्मियों ने मेरे और प्रदर्शन करने वाले आठ लोगों के कपडे उतरवाकर फोटो खींचे और उन्हें वायरल कर दिया।
एसपी बोले- सड़क जाम कर धरना दे रहे थे
सीधी एसपी मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि अनुराग मिश्र नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर नीरज कुंदेर द्वारा विधायक केदार नाथ शुक्ल व उनके बेटे गुरुदत्त शरण के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर लगातार पोस्ट की जा रही थी, जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। कनिष्क तिवारी की अगुवाई में लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे,जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। यहां एसपी ने थाने के अंदर अर्धनग्न कर फोटो खीचने के मामले में कोई सफाई नहीं दी। वहीं इस मामले को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर टीआई व एसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एएसपी को जिम्मेदारी दी गई है।
neta jo janta ki vote aur paise se jo bade post per baitha hai,tab wo aapne hafta aur masik bashuli ke liye aapne nikalne ke samay sabhi chorahon ko block karti hai,
ReplyDeleteTab sp sahab ko sadak jaam nahi dikhta,
Jaanch to ho rahi hai, accha hua,
Ki goo chatna bhul jaye