Type Here to Get Search Results !

पनागर में बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर,मौत

जबलपुर। पनागर थानांतर्गत कंदराखेड़ा पेट्रोल पंप के पास बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि के वलारी फूटाताल में रहने वाले 72 वर्षीय गोपाल बर्मन 2 अप्रैल को कंदराखेड़ा पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। तभी बाइक क्रमांक एमपी 20 एनवी 6562 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्क्कर मार दी और वहां से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

 रांझी में युवक को कार ने कुचला

 कुछ दिनों पूर्व रांझी व्हीएफजे के पास रहने वाले संदीप कुंडु की मौत कार की टक्कर से हुई थी। मर्ग जांच में खुलासा होने के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.