मुख्यमंत्री श्री चौहान का कटनी आगमन आज
जिले के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
कटनी (6 अप्रैल)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का गुरूवार 7 अप्रैल को दोपहर 12.45 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल से पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी स्थित हेलीपैड पर आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी से हेलीकाप्टर के द्वारा स्लीमनाबाद सलैया फाटक के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.15 बजे सलैया फाटक खेल मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम 4.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा सलैया फाटक खेल मैदान स्थित हेलीपैड से डुमना विमानतल जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां थोड़ी देर ठहरने के बाद मुख्यमंत्री राजकीय वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगे।

