मंदसौर 29 अप्रैल 22/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार 2 मई से 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बालिकाओं को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मॉं तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत जिले की चार बालिका को वाघा-हुसेनीवाल(पंजाब) भ्रमण पर 2 मई से 7 मई 2022 तक कराया जाएगा। जिले से सुश्री आस्था व्यास निवासी गरोठ, सुश्री नेहल दुबे निवासी लक्ष्मीकांत मंदिर किला रोड़ मंदसौर, सुश्री प्रियांशी निवासी टिलाखेड़ा एवं सपना दरिंग निवासी कचनारा ये बालिका वाघा-हुसेनीवाला भ्रमण पर जाएगी।

.jpg)