जबलपुर। गोहलपुर थानांतर्गत समता नगर में पत्नी के मायके जाने से दुखी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि गजराज बैन शराब पीने का आदी था जिससे परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रेयान स्कूल के आगे समता नगर में रहने वाला गजराज बेन ने शराब के नशे में धुत होकर बीती रात अपनी पत्नी से झगड़ा किया। पति से परेशान पत्नी मायके चली गई। आज सुबह 8 बजे जब वापस लौटी और उसने दरवाजा खटखटाया तो क ाफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। मन में शंका लिए परिजनों और मोहल्ले वालों ने जब दरवाजा तोड़ा तो गजराज फांसी पर झूल रहा था। जिसे ऐसी हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस परिजनों और अन्य करीबी लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
गोहलपुर में शराब पीने से महिला की मौत
वहीं गोहलपुर के जागृति नगर रहने वाली गुड्डी नामक महिला की बीती रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है, कि गुड्डी बाई अत्यधिक शराब पीने की आदी थी। बीती रात भी उसने जमकर शराब पी और उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।