जिले में 665 किसानों से 14 हजार 497 क्विंटल गेहूं की हुई खरीदी
30 अप्रैल स्लाट बुक करा सकते हैं पंजीकृत किसान
रबी विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए कुल 29 केन्द्र बनाये गये है। इन केन्द्रों पर अब तक 665 किसानों से 14 हजार 497 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल ने बताया कि कृषको को वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग कर उपार्जन केन्द्र एवं दिनांक का चयन करने की सुविधा दी गई है। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए अपना पंजीयन करने वाले किसानों 30 अप्रैल 2022 तक स्लाट बुकिंग कर सकते है। इसके बाद स्लॉट बुकिंग की सुविधा बंद कर दी जायेगी।
किसानों द्वारा स्वयं के मोबाइल, लैपटॉप, एम.पी.ऑनलाइन केंद्र, सीएससी केंद्र, समिति केंद्र व साइबर कैफे के जरिये गेहूँ के विक्रय के लिए 30 अप्रैल तक स्लॉट की बुकिंग की जा सकती है। एमपीआनलाईन, सीएससी, लोक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे पर प्रति स्लाट बुकिंग का शुल्क 10 रुपये रखा गया है। जबकि स्वयं के मोबाईल से या उपार्जन केन्द्र पर नि:शुल्क स्लाट बुकिंग की जा सकती है।

