Type Here to Get Search Results !

22 साल की युवती से 65 साल का ससुर करता है रेप, पति को बताया तो बोला-तू इसी के लायक

दमोह में महिला थाना पहुंची पीड़िता की रिपोर्ट पर ससुर गिरफ्तार

 दमोह। महिला थाने में 22 साल की युवती ने 65 वर्षीय ससुर के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस फरियाद में युवती ने बताया कि 2020 निकाह होने के बाद ससुर की नीयत खराब थी। सिर में फोड़ा होने पर सास ने दवा नहीं लगाई तो ससुर ने लगाई लेकिन दवा लगाते वक्त वे गंदी हरकत करने लगे। कभी छाती पर हाथ फेरते तो कभी अकेले पाकर बाहों में भर लेते। ये हरकतें बढ़ाते हुए ससुर ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। युवती ने पति को बताया तो उसने उसे ही दोषी ठहराते हुए कहा कि तू इसी के लायक है। महिला पुलिस थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि पेशे से मैकेनिक उसका ससुर मस्जिद के लिए चंदा उगाही का काम करता है और घर में लगातार गंदी हरकतें करने के बाद धमकी देकर कई बार रेप कर चुका है। उसका 28 वर्षीय पति भी शिकायत करने पर उल्टे आरोप लगाता है कि मेरा किसी के साथ अफेयर है, वहीं सास को बताया तो उन्होने कह दिया कि मेरा पति ऐसा नहीं कर सकता, तू झूठ बोलती है। युवती ने पुलिस के सामने आपबीती सुनाई और कहा कि वह परेशान होकर थाने आई है। महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव के मुताबिक मामले में एफआईआर दर्ज कर ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पति फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.