20 अप्रैल को खैरलांजी में स्वास्थ्य मेला का आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चालू अप्रैल माह 2022 में जिले के 10 विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरलांजी में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि इस स्वस्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उनका उपचार किया जायेगा। आम जन से अपील की गई है कि वे खैरलांजी में लगने वाले स्वास्थ्य मेले का अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठायें। डॉ पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगें और मरीजों की जांच कर उनके उपचार में अपनी सेवायें देंगें। स्वास्थ्य मेले में सभी तरह की जांच, उपचार एवं परीक्षण नि:शुल्क किया जायेगा।

.jpg)