186 किसान क्रेडिट कार्ड पर जारी की गई 44.45 लाख रुपये की साख सीमा
कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रशासक डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के आदेशानुसार 25 अप्रैल 2022 को “किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान” के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट अंतर्गत आने वाली शाखाओ से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा 186 किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर राशि रुपये 44.58 लाख की साख सीमा स्वीकृत की गई है। यह जानकारी देते हुये राजीव सोनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेएसके बैंक बालाघाट ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की जिला बैंक से राशि प्राप्त करने वाले किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित कृषक सहकारी समितियों से केसीसी प्राप्त कर सकते है।

.jpg)