रायसेन - मप्र शासन के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को चरणबद्ध ढंग से ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा । ग्राम सभा में डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं के संबंध में विचार हेतु स्थाई तथा स्थानीय एजेण्डा के साथ साथ राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों से प्राप्त एजेण्डे के बिन्दु तय किए गए हैं।
ग्राम सभा में जल अभिषेक अभियान पर चर्चा, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता तथा नल-जल योजना के रख-रखाव की व्यवस्था संबंधी चर्चा, स्कूलों एवं ऑगनबाडी केन्द्रों पर सुरक्षित जल के उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा, विद्युत कनेक्शन के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को सरलीकरण करने एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा, शासन की विभिन्न जलकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा, ग्राम पंचायत विकास योजना ( जीपीडीपी ) के अनुमोदन पर चर्चा की जाएगी।
ग्राम सभा में “गौरव दिवस“ के आयोजन पर चर्चा, जैविक खेती के महत्व पर चर्चा, “मिट्टी बचाओ अभियान“ पर चर्चा, कोविड -19 के बचाओं हेतु समस्त सावधानियों का अनुसरण पर चर्चा एवं कोविड-19 के तहत शासन स्तर से जारी निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही करना, अन्य विषय प्रधान की अनुमति से रखे जायेंगे। ग्राम सभा की विडियोग्राफी भले ही वह मोबाईल रिकार्डिंग के माध्यम से हो सुनिश्चित की जाएगी।

.jpg)