Type Here to Get Search Results !

भाजपा का मालिक पार्टी का मंडल व बूथ का कार्यकर्ता : अरुण सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री पहुंचे दीनदयाल मंडल की कार्यसमिति में 

 जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्य का विस्तार और संगठन की विचारधारा को घर घर तक पहुँचाने के लिये पार्टी के कार्यक्र मों को लगातार बूथ स्तर पर आयोजित करना होगा। बूथों के गठन के साथ ही हर बूथ को सक्रि य बूथ बनाना होगा इसके लिए मंडल और बूथ के कार्यकर्ताओं को समिर्पत भाव से योगदान देना होगा। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्नी एवँ केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरु ण सिंह ने जबलपुर प्रवास कर दौरान स्वामी विवेकानंद मंडल की कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से यह तय किया गया था कि प्रत्येक राष्ट्रीय पदाधिकारी को माह में एक बार मंडल और एक बार बूथ की बैठक में भाग लेना है। उन्होने कहा कि भाजपा का मालिक पार्टी के मंडल व बूथ का कार्यकर्ता है। अरुण सिंह ने इसके पहले भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया और युवाओं का मार्गदर्शन किया।

 महापुरुषों के जीवन चरित्र को आत्मसात करें कार्यकर्ता

अरुण सिंह सिंह ने कहा कि मंडल व बूथ के कार्यकर्ता के सहयोग और समर्पण के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी कही जाती है। कार्यकर्ता महापुरु ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय, पं अटल बिहारी बाजपेयी, डॉ अम्बेडकर, कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि या जन्मजयंती मनाता है, पर क्या हम सभी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से स्वयं परिचित हैं और क्या हम लोगों तक उनके जीवनकाल के बारे में बता पाते है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को हमारे प्रेरणा के पुंज रहे महापुरु षों के जीवन के बारे में न सिर्फ जानना चाहिए बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए।

 कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन का विस्तार : वीडी शर्मा

मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा मप्र में हमने कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन विस्तार का कार्य किया है और इन्ही कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे 9 हजार बूथों में 21853 कार्यकर्ता जिनमें एक विस्तारक और एक एप विस्तारक के रूप में बूथों में पहुँचे, जिन्होंने बूथ का भौतिक और डिजिटल सत्यापन करते हुए संगठन विस्तार का कार्य किया। साथ ही मुख्यमंत्नी, शासन के मंत्नी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी ने भी विस्तारक के रूप में बूथों में जाकर 100 घण्टे का समय बूथ में दिया और 22 अनुकरणीय कार्यो को संपादित किया। स्वामी विवेकानंद मंडल की कार्यसमिति बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी शरतेन्दु तिवारी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानू तिवारी सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

 युवा मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन

 राष्ट्रीय महामंत्नी अरु ण सिंह ने युवा मोर्चा, व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के संबोधित कर मार्गदर्शन दिया। म् बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कैलाश जाटव, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कलिसंह भवँर, किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज द्विवेदी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक अनुराग प्यासी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक विकास बोन्द्रिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक अभिजीत देशमुख, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक योगेश मेहता, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक प्रदीप नायर, अंत्योदय प्रकोष्ठ संयोजक रामेश्वर दुबे, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक नीतेश शर्मा, खेल प्रकोष्ठ संयोजक श्रवण मिश्र, बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक नारायण कबीर पंथी, मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक बाबूलाल चौहान, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ संयोजक नरेंद्र सिंह, स्वयं सेवी संस्था प्रकोष्ठ संयोजक श्रीराम रघुवंशी उपस्थित थे। युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की मेजबानी करते हुए जबलपुर महानगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर व ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.