Type Here to Get Search Results !

यूक्रेन से आया छात्र आसिफ बोला-वहां फसे भारतीय छात्र घबराए हुए हैं

सांसद के प्रयास से हुई वापसी, मां तबस्सुम ने जताई खुशी 

जबलपुर। यूक्रेन में फंसे अधारताल रामनगर निवासी आशिक अली अंसारी के पुत्र आसिफ रजा अंसारी शुक्रवार की सुबह फ्लाइट से जबलपुर पहुंच गए। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि यूक्रेन में युद्ध के संकट के बाद जैसे ही सांसद राकेश सिंह को आसिफ रजा अंसारी के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल विदेश मंत्रलय और भारतीय दूतावास से संपर्क स्थापित कर इनकी भारत वापसी के लिए प्रयास शुरू कर दिया। सांसद राकेश सिंह ने गुरुवार की रात्रि 3 बजे इन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव कराया और अगली फ्लाइट से उनके जबलपुर पहुंचने की व्यवस्था की। शुक्रवार सुबह 10 बजे आसिफ डुमना एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से उन्हें घर तक भिजवाने का प्रबंध भी किया गया। इस अवसर पर छात्र आसिफ ने बताया, कि यूक्रेन के हालात अब और भी अधिक बिगड़ गए हैं। वहां फंसे हुए भारतीय अब ज्यादा घबरा रहे हैं, लेकिन अच्छी बात है, कि वहां के यूक्रेनी लोग भी हम लोगों को बॉर्डर पार कराने में मदद कर रहे हैं। बॉर्डर के बाद हमारी सरकार और इंडियन एम्बेसी पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा, कि यूक्रेन से दिल्ली और दिल्ली से जबलपुर तक आने में लगातार हमारे सांसद राकेश सिंह ने हमारी चिंता की और पल-पल की खबर लेते रहे और उनकी मदद और सरकार के प्रयासों से मैं अपने घर पहुच सका हूं। छात्र की मां तबस्सुम अंसारी ने कहा, कि मेरा बेटा अपने घर आ गया इससे बहुत खुश हूं और इसके लिए आप सभी जिन्होंने उसके आने की दुआ की थी उनका और हमारे प्रधानमंत्री, हमारे सांसद राकेश सिंह का बहुत धन्यवाद देती हूं। एयरपोर्ट पर पूर्व एमआईसी मेंबर कमलेश अग्रवाल,पंकज दुबे और महेश राजपूत आदि ने छात्र की आगवानी कर उसे घर तक पहुंचाया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.